उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में शादी समारोह में जा रही गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 05, 2026 07:10 1 views 0 Comments
पिथौरागढ़ में शादी समारोह में जा रही गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल

पिथौरागढ़ के विकासखंड मूना कोट के बसौड़ में मेहंदी कार्यक्रम में जा रही एक गाड़ी यूए 05-5382 सड़क से पलट कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवा...

पिथौरागढ़ के विकासखंड मूना कोट के बसौड़ में मेहंदी कार्यक्रम में जा रही एक गाड़ी यूए 05-5382 सड़क से पलट कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मध्य रात्रि के बाद लगभग 1 बजे आसपास हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तीन घायलों को उन्होंने सड़क तक पहुंचाया। सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ के जवानों ने रात को स्ट्रेचर से कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक पहुंचाया। दुर्घटना में लक्की भंडारी पुत्र चंचल भंडारी की मौत हो गई। जगदीश बिष्ट पुत्र चंचल बिष्ट निवासी बसोड़, सचिन चंद पुत्र मोहन चंद्र निवासी मूनाकोट और मोहन बिष्ट पुत्र रमेश बिष्ट निवासी बसोड़ घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment