Uttarkashi: नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा... बस के टायर के नीचे आई चार साल की मासूम बच्ची, पिता ने भी तोड़ा दम
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 05, 2024 12:32
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में...
देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई है। वहीं मोटर साइकिल चला रहे बच्ची के पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों पिता-पुत्री ने अपनी जान गवां दी।
मंगलवार को उत्तरकाशी नौगांव में दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई। बस नौगांव से देहरादून के लिए चली थी कि एक किमी आगे पहुंचने पर सामने से आ रहा मोटरसाइकिल सवार बैंड पर टर्न लेने की वजह से बस के पिछले हिस्से से टकरा गया, जिससे चार वर्षीय बच्ची छिटक कर बस के टायर के नीचे आ गई। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल में पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। बस चालक को चौकी में बैठा कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!