उत्तराखंड

उत्तराखंड: भूस्खलन में दबे मज़दूर, चार की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 23, 2024 04:01 1 views 0 Comments
उत्तराखंड: भूस्खलन में दबे मज़दूर, चार की मौत

रुद्रप्रयाग से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां देर रात भारी बारिश के कारण फटा में हेलीपैड के पास खाट के गदेरे में भारी मालबा आने से चार मजदूर...

रुद्रप्रयाग से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां देर रात भारी बारिश के कारण फटा में हेलीपैड के पास खाट के गदेरे में भारी मालबा आने से चार मजदूर दब गए थे। देर रात को भारी बारिश की बीच SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर उनको बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि देर रात को 1:20 am पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। डोलिया देवी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण SDRF टीम 02 किमी पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण वहां जेसीबी मशीन का पहुंच पाना संभव नहीं था। एसडीआरएफ के जवानों ने स्वयं खुदाई कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम ने 04 शवों को मलवे से बाहर निकाला और उन्हें जनपद पुलिस के हवाले किया।

मृतक सभी नेपाल के बताए जा रहे है, तुल बहादुर पुत्र हरक सिंह बहादुर, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल,पुरना नेपाली, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल,किशना परिहार, निवासी:– जिला चितोन ऑयल नारायणी नेपाल,चीकू बूरा पुत्र  खड़क बहादुर, निवासी, देहलेख, आँचल, करनाली, नेपाल।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment