उत्तराखंड

Uttarakhand weather Update : उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश से राहत, 17 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 15, 2024 05:16 1 views 0 Comments
Uttarakhand weather Update : उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश से राहत, 17 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून

प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत की संभावना है। दून समेत कुछ जनपदों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। 17 सितंबर से एक बार फिर प्रदेशभर...

प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत की संभावना है। दून समेत कुछ जनपदों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। 17 सितंबर से एक बार फिर प्रदेशभर में मानसून के सक्रिय होने और वर्षा की संभावना है। पिछले 24 घंटे में चम्पावत में 180 मिमी, काठगोदाम में 158 मिमी, नैनीताल में 146.7 मिमी व देहरादून के कुछ क्षेत्रों में 22.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

शनिवार को दून समेत पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई। हालांकि दोपहर के समय धूप भी खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment