उत्तराखंड

उत्तराखंड के स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Feb 11, 2026 02:02 1 views 0 Comments
उत्तराखंड के स्कूलों में गर्मी और सर्दी की समान छुट्टी

राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियां अब एक समान होंगी। अभी तक गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों के दिन भौगोलिक स्थितियों के...

राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियां अब एक समान होंगी। अभी तक गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों के दिन भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से तय थे। अब सभी स्कूलों में गर्मी-सर्दी में 16-16 दिन की छुट्टी रहेगी। प्रदेश में अभी 5000 मीटर से ज्यादा ऊंचे इलाके के स्कूलों में सर्दी में 37 दिन व गर्मी में 11 दिन छुट्टी होती है। निचले क्षेत्रों में गर्मियों में 35 और सर्दियों में 13 दिन की छुट्टी होती है।

अब सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 जून से 30 जून और सर्दी की एक जनवरी से 16 जनवरी तक होंगी। इससे 48 दिन के दीर्घकालीन अवकाश में 16 दिन कम हो जाएंगे और सिर्फ 32 दिन ही छुट्टी रहेगी। माध्यमिकशिक्षा विभाग की ओर से जारी वार्षिक टाइम टेबल में स्कूलों के कार्यदिवस के कुल 251 दिन मिल रहे हैं। इसमें परीक्षा, मूल्यांकन के 30 दिन, बस्ता रहित 10 दिन के अलावा 11 दिन आपदा, कांवड़ मेला जैसी छुट्टियों के लिए आरक्षित होने पर स्कूलों में पढ़ाई के लिए 200 दिन बच रहे हैं।

शिक्षा निदेशक डॉ0 मुकुल कुमार सती ने बताया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए टाइम टेबिल के अनुसार स्कूलों में सालभर में 200 दिन पढ़ाई होगी। अभी पढ़ाई के लिए 184 दिन ही मिल रहे हैं। जिलों से सुझाव मांगे हैं, इसके बाद ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment