उत्तराखंड

Uttarakhand: इतने साल सेवा दे चुके LT शिक्षक होंगे प्रधानाचार्य के पात्र, शिक्षा विभाग का नया अपडेट जारी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 02, 2024 02:50 1 views 0 Comments
Uttarakhand: इतने साल सेवा दे चुके LT शिक्षक होंगे प्रधानाचार्य के पात्र, शिक्षा विभाग का नया अपडेट जारी

उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में अब प्रधानाचार्य के 50% रिक्त पदों पर प्रवक्ता के साथ-साथ 15 साल की सेवा वाले एलटी कैडर के शिक्षकों को भी मौका मि...

उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में अब प्रधानाचार्य के 50% रिक्त पदों पर प्रवक्ता के साथ-साथ 15 साल की सेवा वाले एलटी कैडर के शिक्षकों को भी मौका मिलेगा।राज्य के शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। अब 15 वर्षों से एलटी कैडर में सेवा दे रहे शिक्षक भी इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

जो पहले केवल प्रवक्ता के लिए था। इसके साथ ही आयु सीमा को 50 से बढ़ाकर 55 साल करने का प्रस्ताव भी दिया गया है। इस बदलाव के पीछे शिक्षकों का विरोध और विभागीय दबाव बड़ा कारक रहा है। गौरतलब है कि सरकारी इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 80% पद खाली हैं और 692 पदों को भरने के लिए विभागीय परीक्षा का रास्ता तैयार किया गया है।

पहले प्रधानाचार्य भर्ती के लिए केवल दो साल की हेडमास्टर सेवाएं देने वाले और प्रवक्ता कैडर में 10 साल पूरा कर चुके शिक्षकों को पात्र माना जाता था। वहीं राजकीय शिक्षक संघ चाहता था कि सभी रिक्त पद प्रमोशन से ही भरे जाएं। इस बीच 2900 से अधिक शिक्षक जिन्होंने आवेदन किया है, परीक्षा के जल्द आयोजन की मांग कर रहे हैं। एलटी कैडर के शिक्षक भी लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की मांग कर रहे थे। सरकार ने शिक्षकों के बढ़ते विरोध के चलते इस भर्ती को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment