Uttarakhand: कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा, 18 गाड़ियों में पहुंची टीम; पूर्व सीएम के करीबी रहे हैं राजीव
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 17, 2024 05:28
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने छापा मारा। करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन...
देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने छापा मारा। करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची।
मंगलवार सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!