उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, गैरसैंण में बजट सत्र पर लग सकती है मुहर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 11, 2026 01:56
•
1 views
•
0 Comments
विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में आगामी मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ हो सकता है। राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को प्रस्तावित बैठक में इस बारे में निर...
विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में आगामी मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ हो सकता है। राज्य मंत्रिमंडल की बुधवार को प्रस्तावित बैठक में इस बारे में निर्णय होने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल ने इस बार में निर्णय लेने के लिए पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत कर चुकी है।
मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक को विधानसभा के आगामी सत्र के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कैलेंडर वर्ष का यह पहला विधानसभा सत्र होगा। सत्र गैरसैंण में नौ मार्च से प्रारंभ हो सकता है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नया बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बजट आकार 1.10 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा, गृह, कार्मिक, आवास के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा हो सकती है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!