चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 28, 2026 21:20
•
102 views
•
0 Comments
चीन के शंघाई में आयोजित 48 वीं WorldSkills Competition 2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने अलग-अलग कौशल क्षेत्रों में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया। सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया…जबकि पार्थ वोहरा ने इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों की उपलब्धि WorldSkills 2026 में भारत के प्रदर्शन का हिस्सा रही। 22 से 27 सितंबर तक शंघाई में हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया के करीब 70 देशों और क्षेत्रों से 1,400 से ज्यादा युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में भारत ने कुल 6 सिल्वर मेडल और 20 Medals for Excellence हासिल किए। भारत इस प्रतियोगिता में 10वें स्थान पर रहा। भारत के छह सिल्वर मेडल में सानिया जोशी और पार्थ वोहरा की उपलब्धि भी शामिल रही। सानिया और पार्थ ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए पहले भारत की कौशल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। राज्य स्तर से लेकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के बाद दोनों को WorldSkills के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। शंघाई में हासिल किए गए इन पदकों से उत्तराखंड के दोनों युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड के कौशल विकास क्षेत्र को भी पहचान मिली है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!