उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रों के लिए बोले 'अपशब्द', मामले ने तूल पकड़ा तो मांग डाली 'माफी'
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 27, 2026 11:18
•
167 views
•
0 Comments
आखिरकार उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रों को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने छात्रों पर विवादित बयान दे डाला था, जिससे उत्तराखंड के छात्रों और युवाओं में भारी रोष फैल गया था, लिहाजा, मामले में तूल पकड़ा और छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी के साथ ही महेंद्र भट्ट का भी इस्तीफा मांग लिया, दरअसल, नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर के साथ ही पूरे देशभर में छात्र आंदोलन हुआ, कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर छात्र जुटे और प्रदर्शन किया, छात्रों के समर्थन में वांगचुक ने भी भूख हड़ताल की, जिसके तहत 20 जुलाई को छात्रों ने संसद कूच किया, जिसमें लाठीचार्ज भी हुआ, जिसके बाद यह आंदोलन और बढ़ गया, जिससे सरकार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद शुरू हुई राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का एक बयान नए विवाद का कारण बन गया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट के मुंह से छात्रों को लेकर एक विवादित शब्द निकल गया, जिस पर विपक्ष और उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने कड़ी आपत्ति जता दी, उत्तराखंड बेरोजगार संघ और विपक्ष ने आरोप लगाया है कि महेंद्र भट्ट ने देशभर के युवाओं और छात्रों का अपमान किया है, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की मानसिकता करार दिया तो वहीं, बेरोजगार संघ ने 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी नहीं मांगने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दे डाली, इतना ही नहीं महेंद्र भट्ट का इस्तीफा भी मांग लिया।
पहले तो महेंद्र भट्ट ने अपने शब्दों पर करेक्ट करते हुए सफाई दी, साथ विपक्ष पर तोड़ मरोड़ कर बयान प्रसारित करने का आरोप लगाया, लेकिन अब कहीं दिल्ली की तरह आग न भड़क जाए और कहीं छात्र सड़कों पर न आ जाए, इसी को भांपते हुए आखिरकार माफी भी मांग डाली, महेंद्र भट्ट ने अपने माफीनामे में कहा है कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि "यदि मेरे कल के वक्तव्य के किसी शब्द या उसके उच्चारण से भ्रमवश किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो मुझे उसका खेद है और मैं क्षमाप्रार्थी हूं, मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!