उत्तराखंड

सदस्यता अभियान में उत्तराखंड बीजेपी ने गाड़े झंडे, पूरा किया 20 लाख का टारगेट

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 21, 2024 01:35 1 views 0 Comments
सदस्यता अभियान में उत्तराखंड बीजेपी ने गाड़े झंडे, पूरा किया 20 लाख का टारगेट

उत्तराखंड में सदस्यता अभियान के आंकड़े जारी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान को लेकर लक्ष्य पाने का दावा किया है, जारी किए गए आंक...

उत्तराखंड में सदस्यता अभियान के आंकड़े जारी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अभियान को लेकर लक्ष्य पाने का दावा किया है, जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड भाजपा ने 20 लाख सदस्य बनने के लक्ष्य के बीच राज्य में 20 लाख 17 हजार सदस्य बनाएं हैं, इसमें महिलाओं के अलावा सभी वर्ग को सदस्यता अभियान में पार्टी से जोड़ा गया है, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष ने तीन प्रतिशत मुस्लिम भी भाजपा से जोड़ने की बात कही है।

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन सदस्यता अभियान के आंकड़ों से बेहद खुश नजर आ रहा है. पार्टी के ही प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि उत्तराखंड देश के उन 6 राज्यों में शुमार है जिन्होंने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पाने में कामयाबी हासिल की है।दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा ने 20 लाख 17 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए हैं, इसी आधार पर उन्होंने दावा किया है कि इस बार सक्रिय सदस्यों की संख्या भी पहले से ज्यादा होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने जो आंकड़े जारी किये हैं उसके अनुसार प्रदेश के 9 जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी, कोटद्वार शामिल हैं. सदस्यता अभियान के दौरान 10 ऐसी विधानसभाएं भी हैं जहां लोकसभा चुनाव के दौरान जीतने वोट बीजेपी को मिले उससे भी ज्यादा सदस्य इन सीटों पर हो गये हैं. इन विधानसभाओं में अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट शामिल हैं।

सदस्यता अभियान में 63.8 फ़ीसदी सामान्य वर्ग, 24.5 फ़ीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग, 8.7 अनुसूचित जाति और तीन प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लोगों ने सदस्यता ली है. आयु वर्ग के आधार पर जारी आंकड़े के अनुसार 58 फ़ीसदी युवाओं जबकि 39 फीसदी माध्यम आयु वर्ग और तीन फ़ीसदी वरिष्ठ नागरिक भाजपा के सदस्य बने हैं. जाति आधार पर देखें तो तीन फीसदी मुस्लिम, 1.02 फीसदी सिख और 0.1 फ़ीसदी ईसाई वर्ग के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment