रुड़की में पिकअप की चपेट में आकर कांवड़ लेकर पंजाब लौट रहे दो किशोरों की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 17, 2025 11:42
•
1 views
•
0 Comments
कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत...
कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ लेकर लौट रहे पंजाब के फिरोजपुर निवासी दो किशोरों की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। हादसा झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर हुआ। पिकअप वाहन ने अचानक सड़क पर चल रहे दो किशोरों को टक्कर मार दी। एक कांवड़ यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की उपचार के दौरान जान चली गई। एक घायल कांवड़ यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान हर्ष(16) व अस्मित(15) निवासी लालकुर्ती फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!