उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में मेक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौत, छह घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 09, 2025 05:47 1 views 0 Comments
रुद्रप्रयाग में मेक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौत, छह घायल

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6...

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर भीरी बाजार के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6 घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि लाया गया। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

मक्कू में मेले से शनिवार देर शाम को लौट रहा मैक्स वाहन भीरी बाजार के समीप अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन में आठ लोग सवार थे। वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े करीब 6 दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। थानाध्यक्ष ऊखीमठ मुकेश चौहान ने बतायाकि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृतकों की पहचान चालक विकास (28) व शिशुपाल (45) निवासी बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई। जबकि टिल्लू (42), सुनील (32), जॉनी कुमार (28), सुनील कुमार (38), पवन, नत्थू सभी निवासी बिजनौर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फेरी का काम करते थे और मेले से लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment