उत्तराखंड

टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलट, SDRF ने बचाई जान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 31, 2026 01:23 1 views 0 Comments
टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलट, SDRF ने बचाई जान

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दो पैराग्लाइडर पायलट का आसमान में संतुलन बिगड़ा और वे टिहरी झील में जा गिरे। गनी...

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दो पैराग्लाइडर पायलट का आसमान में संतुलन बिगड़ा और वे टिहरी झील में जा गिरे। गनीमत ये रही कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों का रेस्क्यू कर लिया। समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया।

हादसा शुक्रवार का है दोनों पायलट ने एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में देश ही नहीं विदेश के एथलीट्स एरोबेटिक पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। पैराग्लाइडर का गिरना और एसडीआरएफ सदस्यों का सही टाइमिंग पर पहुंचना किसी फिल्म सीन से कम नहीं लग रहा। दोनों पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक जांच में दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं। दोनों को खतरे से बाहर बताया गया।

दरअसल चैंपियनशिप के दौरान एसडीआरएफ की टीम को पहले से अलर्ट पर रखा गया है। जैसे ही टीम को दिखा कि दो पैराग्लाइडर झील में गिरने वाले हैं वे तुरंत एक्टिव हुए और ठीक उसी जगह पहुंच गए जहां दोनों पायलट गिरे। रेस्क्यू बोट और आवश्यक उपकरणों के जरिए पायलटों को झील से बाहर लाया गया। एसडीआरएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की हर कोई तारीफ कर रहा है। एसडीआरएफ कर्मी पूरी सूझबूझ, बिना समय गंवाए और समन्वय के साथ पायलट की जान बचाने में सफल रहे।

आपको बता दें कि तीन दिवसीय एक्रो फेस्टिवल और एसआईवी चैंपियनशिप टिहरी 2026 में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। एक्रो फेस्टिवल एक्रोबेटिक खेलों समेत तमाम रोमांचक गतिविधियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। 11 देशों के 57 एथलीट इसका हिस्सा हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment