उत्तराखंड

देहरादून के दो बच्चों ने बनाई घूमने की योजना, ट्रेन में पहुंच गए दिल्ली

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 06, 2025 02:50 1 views 0 Comments
देहरादून के दो बच्चों ने बनाई घूमने की योजना, ट्रेन में पहुंच गए दिल्ली

देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र से लापता हुए दोनों बच्चों को पुलिस ने ढूंढ लिया है। चार सितंबर की रात में नेहरू कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने उनकी नाब...

देहरादून के नेहरू कालोनी क्षेत्र से लापता हुए दोनों बच्चों को पुलिस ने ढूंढ लिया है। चार सितंबर की रात में नेहरू कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने उनकी नाबालिक पुत्री उम्र 11 वर्ष और पड़ोस में रहने वाला एक बच्चा उम्र 10 वर्ष बिना बताए घर से कहीं चले गए। काफी तलाश करने पर भी उनका कहीं पता नहीं लग पाया। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

बच्चों के घर और आसपास के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज को चेक करते हुए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोनों बच्चों के फोटो को आसपास के जनपदों तथा राज्यों में प्रसारित किया गया। दोनों बच्चों को पहाड़गंगज पुलिस दिल्ली की सहायता से रेलवे स्टेशन पहाड़गंज से सकुशल ढूंढ लिया और स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार बालिका का दिल्ली में ननिहाल है, ऐसे में वह ट्रेन से अपनी मां के साथ आती-जाती रहती थी। बच्चों ने बताया कि वह दिल्ली घूमने जाना चाहते थे और रेलवे स्टेशन में मसूरी एक्सप्रेस को देखकर उसमें सवार हो गए। घरवालों को बिना बताए घूमने के लिए दिल्ली चले गए। ट्रेन में जब टीटी टिकट चेक करने के लिए आया तो वह छिप गए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment