उत्तराखंड

हल्द्वानी के गौला बाईपास पर दो कारों की भीषण टक्कर, एक कार खेत में जा घुसी और दूसरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 10, 2026 06:23 1 views 0 Comments
हल्द्वानी के गौला बाईपास पर दो कारों की भीषण टक्कर, एक कार खेत में जा घुसी और दूसरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हल्द्वानी में गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर खेत की ओर जा घुस ग...

हल्द्वानी में गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर खेत की ओर जा घुस गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तीन पानी की ओर से आ रही थी, जिसमें सवार चालक देहरादून से आ रहा था। वहीं दूसरी कार खटीमा की ओर से पहुंची थी। बताया जा रहा है कि खटीमा की ओर से आ रहे कार चालक ने डिवाइडर कट से वाहन को हल्द्वानी के बनभूलपुरा की ओर मोड़ने का प्रयास किया।

इसी दौरान तीन पानी की ओर से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय तीन पानी की ओर से आ रही कार को एक बुजुर्ग चला रहे थे, जबकि दूसरी कार में पति-पत्नी सवार थे, जो उपचार के लिए अस्पताल आ रहे थे। टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खेत की ओर जा पहुंचा और दूसरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब 20 मिनट तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सामान्य कराया गया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment