उत्तराखंड

देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो बांग्लादेशी महिला नागरिक गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 14, 2025 06:51 1 views 0 Comments
देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो बांग्लादेशी महिला नागरिक गिरफ्तार

देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र से अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों...

देहरादून में ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र से अवैध रूप से निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम द्वारा पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र में चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान दोनों महिलाएं संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ और तलाशी में उनके पास से बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिम बंगाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसी थीं।

गिरफ्तार महिलाएं, यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां, निवासी शहीद मियां कालोनी, सिलहट नगर निगम, बांग्लादेश। राशिदा बेगम पुत्री मोहम्मद उल्ला, निवासी ग्राम रामों, थाना व जिला चटग्राम, बांग्लादेश। पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं को नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। गौरतलब है कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत अब तक देहरादून से 05 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार कर डिपोर्ट किए जा चुके हैं, जबकि 07 नागरिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment