उत्तराखंड

हरिद्वार के लक्सर में शराब पार्टी में दोस्त की हत्या कर शव तालाब में फेंका, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 20, 2025 01:12 1 views 0 Comments
हरिद्वार के लक्सर में शराब पार्टी में दोस्त की हत्या कर शव तालाब में फेंका, दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के टांडा महतोली गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने के सनसनीखेज मामले का...

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के टांडा महतोली गांव में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को सुल्तानपुर क्षेत्र के पास स्थित ईंट भट्टे के पास बने तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था, सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए, शव की पहचान गांव टांडा महतोली निवासी नितिन पुत्र स्वर्गीय जाति राम के रूप में हुई, परिजनों ने बताया कि नितिन 14 अक्टूबर से लापता था।

18 अक्टूबर को मृतक के भाई नवीन पुत्र स्वर्गीय जाति राम ने कोतवाली लक्सर में तहरीर दी कि उसके गांव के कंवर पाल उर्फ कल्लू, रवि और रजत ने उसके भाई नितिन के साथ शराब पार्टी के दौरान झगड़ा किया और बाद में उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया, पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर नताशा सिंह को जांच और शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए, प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पतारसी कर दो आरोपियों कंवर पाल उर्फ सुमित उर्फ कल्लू और रजत को गिरफ्तार कर महज कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया।

दोनों निवासी ग्राम टांडा महतोली को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया, दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए गांव छोड़कर भागने की फिराक में थे, तीसरे आरोपी रवि की तलाश जारी है, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 अक्टूबर को तीनों दोस्त नितिन के साथ बैठकर शराब पी रहे थे, नशे में कहासुनी होने पर बात इतनी बढ़ गई कि झगड़ा शुरू हो गया, हाथापाई के दौरान आरोपी नितिन को धक्का देकर तालाब के पास ले गए, जहां वह नीचे गिर गया, घबराकर आरोपी वहां से भाग गए, अगले दिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल चुकी है, तो दोनों गांव छोड़ने की तैयारी में थे, पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की जांच में जुटी हुई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment