हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 18, 2026 20:19
•
124 views
•
0 Comments
हल्द्वानी के टांडा रोड पर एस-बैंड के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे राहगीर के माध्यम से सूचना मिली कि टांडा रोड पर एस-बैंड के पास एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई हुई है और दो युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर UK06BN8480 नंबर की मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकराई हुई मिली। बाइक के पास दो युवक गंभीर हालत में पड़े थे। दोनों के सिर और मुंह से खून निकल रहा था। घटनास्थल का पुलिस टीम ने निरीक्षण कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। पुलिस अधीक्षक (नगर) और प्रभारी निरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों युवकों को मृत घोषित किए जाने के बाद उनकी पहचान हुई। मृतकों में चेतन चौहान (25) पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलशुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नंबर-1, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर। वैभव छाबरा (24) पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलशुंगी, रुद्रपुर। दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस द्वारा पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!