उत्तराखंड

नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क लगाई गाड़ी, दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 07, 2026 12:01 1 views 0 Comments
नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क लगाई गाड़ी, दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज

सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच रूसी बाईपास पर शनिवार को भारी बवाल देखने को मिला। यहाँ जब पुलिस ने यातायात व्यवस्था को स...

सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़ रही पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच रूसी बाईपास पर शनिवार को भारी बवाल देखने को मिला। यहाँ जब पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एक पर्यटक वाहन को रोका, तो कार सवार दिल्ली के पर्यटक भड़क गए और बीच सड़क पर ही गाड़ी आड़ी-तिरछी खड़ी कर भारी हंगामा शुरू कर दिया।

पर्यटकों ने न केवल ड्यूटी पर तैनात एसएसआई से घोर अभद्रता की, बल्कि जबरन अन्य सैलानियों के वाहनों को भी रोककर चक्काजाम करने का प्रयास किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिला समेत तीन पर्यटकों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है और उनके वाहन को विधिक रूप से सीज कर दिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment