कार और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, हरिद्वार लक्सर मार्ग पर हुआ भीषण हादसा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 18, 2026 11:04
•
1 views
•
0 Comments
हरिद्वार लक्सर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं, फेरूपुर क्षेत्र मे...
हरिद्वार लक्सर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं, फेरूपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर के बाद सड़क पर मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा और पुलिस को दी सूचना।
मृतकों की पहचान फेरूपुर, कलियर और लक्सर क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी। लगातार हो रहे हादसों के बाद हरिद्वार–लक्सर मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े। मृतकों में कार चालक विकास कुमार (फेरूपुर), यात्री चरण सिंह (कलियर, रुड़की) और ई-रिक्शा चालक आस मुहम्मद (नसीरपुर खुर्द, लक्सर) शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!