हल्द्वानी में शादी में शामिल होने जा रहे थे, पेड़ से टकराई बाइक; रिसार्ट के शेफ समेत दो की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 29, 2025 01:11
•
1 views
•
0 Comments
हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास देर रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रिसार्ट के शेफ समेत दो युवक गंभीर रूप से घाय...
हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास देर रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रिसार्ट के शेफ समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसटीएच पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिए हैं।
ग्राम रामपुर, पाटकोट निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार व अल्मोड़ा के ग्राम रतखाल निवासी 19 वर्षीय विवेक आर्या छोई गांव के एक रिसार्ट में नौकरी करते थे। रोहित रिसार्ट में सेफ बताया जा रहा और विवेक इसी रिसार्ट का कर्मचारी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक मंगलवार रात काठगोदाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।
पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वहीं, सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज नरेश कुमार टीम संग पहुंचे। जांच में बाइक की गति तेज होना पाया गया है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!