उत्तराखंड में 'थूक जिहाद' पर होगा एक्शन, सख्त कार्रवाई करेगी सरकार, सीएम धामी ने दी चेतावनी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 14, 2024 13:26
•
1 views
•
0 Comments
देवभूमि उत्तराखंड में पहले लव जिहाद फिर लैंड जिहाद की चर्चाएं काफी रही, लेकिन अब एक और जिहाद की चर्चाएं जोरों शोरों पर हो रही है, जो काफी दिनों से सु...
देवभूमि उत्तराखंड में पहले लव जिहाद फिर लैंड जिहाद की चर्चाएं काफी रही, लेकिन अब एक और जिहाद की चर्चाएं जोरों शोरों पर हो रही है, जो काफी दिनों से सुर्खियों में है, इसे लेकर सीएम पुष्कर धामी ने कड़े लहजे में चेतावनी दी है, उन्होंने इस मामले पर कार्रवाई करने को लेकर सघन अभियान चलाने की बात रही है, सीएम धामी ने यह बात देहरादून में आयोजित विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड और यहां के लोगों को बहुत श्रद्धा और आस्था के साथ देखा जाता है, देवभूमि उत्तराखंड का जो मूल स्वरूप है, वो बना रहना चाहिए, यहां के लोगों का देश-दुनिया के अंदर एक अलग स्थान है, लोग बहुत श्रद्धा और आस्था के साथ देवभूमि और यहां के लोगों को देखते हैं, ऐसे में लव जिहाद हो, लैंड जिहाद हो या फिर थूक जिहाद हो, जो बहुत तेजी से सामने आ रहा है, उस पर सरकार कार्रवाई भी करेगी।
सीएम धामी ने आगे कहा कि प्रशासन के स्तर पर इसमें ठोस कार्रवाई के लिए सघन जांच के निर्देश देंगे ताकि, लोगों को आगामी त्योहार के सीजन में खाने-पीने की चीजें शुद्ध प्राप्त हो, ऐसे में इस तरह के कृत्य को उत्तराखंड में किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लिहाजा, किसी भी तरह का जिहाद उत्तराखंड में स्वीकार करने योग्य नहीं है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!