हल्द्वानी के हाल, गांव में सड़क नहीं, बीमार मां को एक किमी पीठ पर लाद अस्पताल पहुंचा बेटा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 30, 2026 14:01
•
254 views
•
0 Comments
हल्द्वानी के फतेहपुर से जुड़े नवाड़ सैलानी गांव में सड़क नहीं होने के कारण बेटे को बीमार मां को एक किमी तक पीठ पर लादकर लाना पड़ा। बरसात के बीच बीमार महिला और बेटे दोनों को सिस्टम के दिए दर्द से गुजरना पड़ा। फतेहपुर से जुड़े नवाड़ सैलानी गांव में एक किमी सड़क आज तक नहीं बनी।
वनभूमि के विवाद कारण 60 परिवारों को पैदल ही आना जाना पड़ता। स्थानीय निवासी दुर्गा देवी जोशी के बीमार होने पर उनका बेटा गौरव किसी तरह पीठ पर लाद उन्हें सड़क तक लाया।इसके बाद गाड़ी से मुखानी स्थित निजी अस्पताल में उपचार को पहुंचे । गौरव के अनुसार सालों से ग्रामीण इस संकट से गुजर रहे हैं। उसके बावजूद जनप्रतिनिधि और विभाग सुनने को तैयार नहीं है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!