हल्द्वानी

हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 19, 2026 13:53 • 147 views • 0 Comments
हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से सजेगा कुमाऊं द्वार महोत्सव का चौथा संस्करण, लोक कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

हल्द्वानी में कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति, संगीत और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैदेही कल्चरल एजुकेशन एंड आर्ट फाउंडेशन की ओर से कुमाऊं द्वार महोत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 27 अक्टूबर तक हल्द्वानी के एमबी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रदेश के जाने-माने लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका खुशी जोशी और लोक गायक गोविंद दिगारी की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेगी। इसके साथ ही मशहूर भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और संगीत को नई पहचान देने वाले लोक गायक प्रीतम भरतवाण, इंदर आर्य, स्वामी भट्ट, अनिल रावत, ममता आर्य, जितेंद्र तोमक्याल, चंद्रप्रकाश, राकेश खनवाल, कैलाश कुमार, दर्शन फर्स्वाण, मनोज आर्य, ललित गिट्यार, आशा नेगी और सुरेश साजन सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पांच दिवसीय इस महोत्सव के माध्यम से कुमाऊं की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और संगीत को मंच प्रदान किया जाएगा। विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों से महोत्सव में लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment