उत्तराखंड में खाई में गिरने से शिक्षक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 19, 2025 01:11
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मूनाकोट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिलिंग्या में तैनात सहायक अध्या...
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मूनाकोट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिलिंग्या में तैनात सहायक अध्यापक की खाई में गिरकर मौत हो गई, हादसा उस वक्त हुआ, जब विद्यालय में अवकाश के बाद शिक्षक घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में असंतुलित होकर सीधे खाई में जा गिरे, वहीं, एसडीआरएफ के जवानों ने बमुश्किल खाई से शव को रेस्क्यू किया, जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है, उधर, शिक्षक के निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है।
पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिलिंग्या में तैनात सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश (उम्र 42 वर्ष) गुरुवार यानी 18 सितंबर को विद्यालय की छुट्टी के बाद अपने घर को लौट रहे थे, इसी दौरान अचानक मार्ग में असंतुलित होकर खाई में गिर गए।
काफी देर तक उनके सड़क पर नहीं पहुंचने पर साथ में चल रहे अन्य शिक्षक चितिंत हो गए, इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की, तभी उन्हें खाई में उमेश प्रकाश का बैग दिखाई दिया, जिसे देख उन्हें होश उड़ गए, उन्होंने अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन कर जानकारी दी।
सूचना मिलते ही 108 सेवा, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जिसके तहत एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर शिक्षक को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया, इसके बाद 108 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिक्षक उमेश प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, हादसे की सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वल्दिया, मूनाकोट ब्लॉक अध्यक्ष कवींद्र लाल, मंत्री पुष्कर खड़ायत समेत कई शिक्षक अस्पताल पहुंच गए, सहायक अध्यापक के आकस्मिक निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ समेत अन्य शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!