उत्तराखंड

बागेश्वर जिले के कपकोट में टाटा 407 वाहन खाई में गिरा, वाहन चालक की दर्दनाक मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 10, 2026 06:28 1 views 0 Comments
बागेश्वर जिले के कपकोट में टाटा 407 वाहन खाई में गिरा, वाहन चालक की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तुडतुडिया भैरों लिंक रोड पर एक टाटा 407 वाहन अचानक अनियंत्रि...

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तुडतुडिया भैरों लिंक रोड पर एक टाटा 407 वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 15 से 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में वाहन चालक भगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में पांच महिलाएं भी घायल हुई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चालक की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इधर जिला अस्पताल से रेफर महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment