उत्तराखंड

बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के युवकों की बाइक पर गिरे पत्थर, खाई में गिरने से दोनों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 12, 2025 00:53 1 views 0 Comments
बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के युवकों की बाइक पर गिरे पत्थर, खाई में गिरने से दोनों की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के दो युवकों की बाइक पर बोल्डर गिर गया। इस दौरान दोनों युवक खाई...

बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के दो युवकों की बाइक पर बोल्डर गिर गया। इस दौरान दोनों युवक खाई में गिर गए और दोनों की जान चली गई।

घटना शाम करीब छह बजे की है। दोनों युवक सचिन कुमार (30) पुत्र सोमप्रकाश ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा और रवि कुमार (26) पुत्र कवरपाल कस्बा व थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा की बाइक पर टैया पुल पास अचानक पत्थर गिर गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस को बाइक हाईवे पर गिरी मिली। वहीं युवक खाई में गिरे हुए थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment