उत्तराखंड

ऋषिकेश में मां के नशा करने से रोकने पर बेटे ने मां को मार दी गोली, हालत गंभीर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 06, 2026 11:50 2 views 0 Comments
ऋषिकेश में मां के नशा करने से रोकने पर बेटे ने मां को मार दी गोली, हालत गंभीर

ऋषिकेश में विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर तीन स्थित घर में नशा करने से रोकने पर बेटे ने तमंचे से मां को गोली मार दी। घटना रविवार रात की है। सिर पर गोली...

ऋषिकेश में विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर तीन स्थित घर में नशा करने से रोकने पर बेटे ने तमंचे से मां को गोली मार दी। घटना रविवार रात की है। सिर पर गोली लगने से मां जख्मी होकर खून से लथपथ हो गईं। आरोपी खुद ही मां को एम्स के ट्रामा सेंटर तक लेकर पहुंचा। पुलिस ने एम्स से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लोगों को 63 वर्षीय ऊषा देवी को घायल अवस्था में बेटा सुमित गौड़ एम्स ले जाते दिखा। आईडीपीएल पुलिस चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि आरोपी सुमित नशे का आदी है। बाहरवीं पास 32 वर्षीय सुमित पहले होटल में काम करता था। कुछ महीनों से वह बेरोजगार घूम रहा था।

आसपास के लोगों ने बताया कि नशे को लेकर ही मां-बेटे में अक्सर कहासुनी होती रहती थी, आरोपी ने खून से लथपथ मां को खुद एम्स पहुंचाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुमित गौड़ लंबे समय से नशे का आदी है। नशे की लत के चलते वह अक्सर घर में विवाद करता था। रोजाना मां – बेटे के बीच कहासुनी होती रहती थी। उधर, एम्स में मां का हालत नाजुक बताई जा रही है। विवाद चलता रहता था। सुमित अविवाहित है। दोनों घर पर अकेले ही रहते थे। तमंचा बरामद कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment