उत्तराखंड

रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने बदला रुख, भरभराकर गिरे दो मकान, पुल और सड़क को भी खतरा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 10, 2026 10:20 2 views 0 Comments
रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने बदला रुख, भरभराकर गिरे दो मकान, पुल और सड़क को भी खतरा

रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने रूख बदल दिया है। नदी पुल को छोड़कर दूसरी ओर बहने लगी है। जिसकी वजह से पुल एवं सड़क को खतरा उत्पन्न हो गया है।...

रुड़की के जौरासी गांव में सोलानी नदी ने रूख बदल दिया है। नदी पुल को छोड़कर दूसरी ओर बहने लगी है। जिसकी वजह से पुल एवं सड़क को खतरा उत्पन्न हो गया है। डीएम मयूर दीक्षित ने रुड़की तहसील प्रशासन, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में फौरी उपाय करने के निर्देश दिए है। इसके बाद से संबंधित विभाग हरकत में आ गए हैं और पुल को सुरक्षित करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग की ओर से कदम उठाना शुरू कर दिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि छह माह पहले एक उच्च स्तरीय कमेटी ने सोलानी नदी को चैनललाइज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन सिंचाई विभाग ने समय रहते काम नहीं किया और अब एस्टीमेंट तैयार करने की बात कह रहे हैं। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में वर्षा के दौरान को दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए परिवारों को घरों से बाहर निकाल लिया था। अब दोनों परिवार पड़ोसी के घर में रह रहे हैं। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मौका-मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment