उत्तराखंड

नैनीताल में ग्राम प्रधान चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा, प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 01, 2025 13:21 1 views 0 Comments
नैनीताल में ग्राम प्रधान चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा, प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड की ग्रामसभा तिवारी गांव में ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया ह...

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड की ग्रामसभा तिवारी गांव में ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रत्याशी को चुनाव में केवल एक वोट मिला, जिससे वह पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया।

जानकारी के अनुसार, तिवारी गांव से दो सगे भाई अलग-अलग उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। दोनों ने टिकट वापस नहीं लिया, जिस कारण उन्हें अलग-अलग चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए। लेकिन मतगणना के बाद यह सामने आया कि एक प्रत्याशी को सिर्फ उसका खुद का वोट मिला।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जैसे ही यह परिणाम सार्वजनिक हुआ, इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे लेकर चुटकुले, मीम और टिप्पणियां करने लगे। गांव के लोग भी इस नतीजे को लेकर हैरान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह शायद पहली बार हुआ है जब किसी प्रत्याशी को सिर्फ एक वोट मिला हो। यह नजारा न सिर्फ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता को दर्शाता है बल्कि यह भी दिखाता है कि जनता अब सोच-समझकर ही वोट देती है।

वहीं, यह मामला गांव-गांव में मजाक और तंज का विषय बन गया है, और लोग कह रहे हैं, “अपने ही घर में हार जाना कोई इस प्रत्याशी से सीखे ”

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment