उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में धर्मांतरण का दूसरा मामला, पाकिस्तान से कनेक्शन; रिवर्ट टू इस्लाम ग्रुप से ऐसे रचा जा रहा जाल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 26, 2025 12:27 1 views 0 Comments
उत्‍तराखंड में धर्मांतरण का दूसरा मामला, पाकिस्तान से कनेक्शन; रिवर्ट टू इस्लाम ग्रुप से ऐसे रचा जा रहा जाल

देहरादून में अवैध धर्मांतरण का देहरादून में एक और मामला सामने आया है। बीएससी पढ़ी 28 वर्षीय युवती सुमैया जोकि मूल रूप से बरेली की रहने वाली है, को आर...

देहरादून में अवैध धर्मांतरण का देहरादून में एक और मामला सामने आया है। बीएससी पढ़ी 28 वर्षीय युवती सुमैया जोकि मूल रूप से बरेली की रहने वाली है, को आरोपितों ने अपने जाल में फंसाया। जूम के माध्यम से उसे कुरान की तालीम दी और धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया।

देहरादून में पढ़ाई के दौरान पीड़ित ने खुद की पेंटिंग के प्रचार व बिक्री के लिए इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया, क्योंकि वह इस दौरान देहरादून में वाल पेंटिंग में काफी काम भी कर रही थी। इसी दौरान इंटरमीडिया पर एक्टिव रहने के दौरान कुछ मुस्लिम लोग उसके संपर्क में आए और रिवर्ट टू इस्लाम के कई ग्रुप में जोड़ा।

ग्रुप के माध्यम से युवती के संपर्क में पाकिस्तान, इजिप्ट, यूके व अन्य मुस्लिम देशों के अलग-अलग लोग आए, जिन सबने मिलकर युवती को इस्लाम के प्रचार में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कुछ दिन पूर्व रानीपोखरी से धर्म परिवर्तन करा चुकी युवती मरियम का नाम सामने आने के बाद पुलिस सुमैया तक पहुंची।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment