सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी, वीकेंड पर फुल हुए होटल, सुरक्षा में पुलिस भी तैनात
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 22, 2024 09:56
•
1 views
•
0 Comments
सरोवर नगरी एक बार फिर से पर्यटकों की आमद से गुलजार हो गई है, वीकेंड के चलते देशभर के कोने-कोने से पर्यटक घूमने के लिए नैनीताल आ रहे हैं, जिसके चलते न...
सरोवर नगरी एक बार फिर से पर्यटकों की आमद से गुलजार हो गई है, वीकेंड के चलते देशभर के कोने-कोने से पर्यटक घूमने के लिए नैनीताल आ रहे हैं, जिसके चलते नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है, वहीं, पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैं।
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटकों ने शहर के स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, वाटर फॉल, हनुमानगढ़ी और सरिता ताल का दीदार किया है, पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही इन पर्यटक स्थलों में बनी रही, मालरोड में भी चहलकदमी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही, नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा, शाम के समय सूर्यास्त का आनंद उठाने के लिए हनुमानगढ़ी क्षेत्र में काफी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए।
शहर के साथ-साथ पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सात ताल, कैंची धाम और भवाली में भी सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है, पर्यटन से जुड़े कारोबारियों की आय में वृद्धि हो रही है, पर्यटकों ने चिड़िया घर, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन और केव गार्डन में जमकर मस्ती की। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने कहा कि इस वीकेंड से 31 दिसंबर तक नैनीताल समेत आसपास के अधिकांश होटल बुक होने लगे हैं, ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाला नए साल और 31 दिसंबर का वीकेंड उनके लिए बेहतर कारोबार लेकर आएगा।
एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि वीकेंड के दौरान नैनीताल आने वाले पर्यटकों की भीड़ और शहर में पार्किंग फुल होने के बाद नैनीताल आ रहे पर्यटकों के वाहनों को शहर के बाहर ऋषि बाईपास पर रोका जाएगा और पर्यटकों को सचल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा, उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से दो पहिया वाहनों से नैनीताल आने वाले पर्यटकों के दो पहिया वाहनों को शहर के बाहर रुसी बाईपास पर रोका जाएगा। वीकेंड के मौके पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 3 कंपनी पीएसी, 10 इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर, 20 ट्रैफिक पुलिस और 100 महिला कांस्टेबल दूसरे जिले से बुलाए गए हैं वहीं, करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी सीजन में तैनात रहेंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!