समीर बना सूरज, डांस सिखाने के बहाने छात्रा को ले गया, साथी संग तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 25, 2025 23:52
•
1 views
•
0 Comments
सूरज बनकर समीर सातवीं की छात्रा को डांस सिखाने के बहाने किच्छा के हेवन इन गेस्ट हाउस ले गया। जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर तमंचे और चाकू के बल पर...
सूरज बनकर समीर सातवीं की छात्रा को डांस सिखाने के बहाने किच्छा के हेवन इन गेस्ट हाउस ले गया। जहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर तमंचे और चाकू के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत करने पर इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री कक्षा सात की छात्रा है। वह शहर के आदर्श कालोनी में डांस सीखने के लिए जाती है। 15 दिन पहले उसकी पुत्री एक युवक उसकी पुत्री को मिला। उसने अपना नाम सूरज बताया। 22 अप्रैल को उसकी पुत्री इंदिरा चौक पर खड़ी थी।
इसी बीच सूरज वहां अपने एक अन्य साथी के साथ आया और उसकी पुत्री से कहा कि उनकी भतीजी किच्छा में डांस प्रतियाेगिता कराती है। साथ ही सूरज ने उसकी पुत्री को डांस प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने के बहाने उसे नए कपड़े दिलाए। जिसके बाद 23 अप्रैल की शाम सूरज उसकी पुत्री को विश्वास में लेकर डांस प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए ले गया। इस दौरान सूरज ने अपने एक साथी को फोन कर बुलाया तो उसने उसका नाम समीर लिया। बाद में वह उसकी पुत्री को किच्छा स्थित हेवन इन गेस्ट हाउस में ले गए और तमंचा तथा चाकू के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खिंची।
साथ ही धमकी दी कि पुलिस से शिकायत करने पर उसके स्वजन को जान से मारकर उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर देंगे। बाद में आरोपित उसकी पुत्री को लालपुर टोल पर छोड़कर फरार हो गए।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!