उत्तराखंड

हरिद्वार में डंडे और पत्थर से हमला कर साधु को उतारा मौत के घाट, मौके से नेपाली मूल का व्यक्ति फरार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 22, 2026 00:30 1 views 0 Comments
हरिद्वार में डंडे और पत्थर से हमला कर साधु को उतारा मौत के घाट, मौके से नेपाली मूल का व्यक्ति फरार

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में डंडे और पत्थर से हमला कर एक साधु को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देकर नेपाली मूल का व्यक्ति मौके से फरा...

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में डंडे और पत्थर से हमला कर एक साधु को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देकर नेपाली मूल का व्यक्ति मौके से फरार हो गया। साधु की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच एक बाबा पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया।

ये देखते ही कुलदीप निवासी मोहनपुरा रुड़की, हाल दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े करीब 45 वर्षीय साधु को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment