उत्तराखंड

हल्द्वानी में आरएसएस पदाधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, बीबीए कर रहा था 24 साल का सजल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 09, 2025 04:36 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में आरएसएस पदाधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, बीबीए कर रहा था 24 साल का सजल

हल्द्वानी में एक दर्दनाक वाकया हुआ है, यहां आरएसएस (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के एक बड़े पदाधिकारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली है, 24 साल के बेटे क...

हल्द्वानी में एक दर्दनाक वाकया हुआ है, यहां आरएसएस (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के एक बड़े पदाधिकारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली है, 24 साल के बेटे के आत्महत्या करने से पीड़ित घर में मातम छा गया है, आस पड़ोस के लोग भी इस घटना के बाद स्तब्ध हैं।

नैनीताल जिले की हल्द्वानी शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हीरानगर रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही आत्महत्या कर ली, शव खून से लथपथ था, उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा कि हीरा नगर के रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह के बेटे 24 वर्षीय सजल जोशी ने आत्महत्या कर ली है, घटना के बाद आनन फानन में परिवार वाले सजल जोशी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने सजल को मृत घोषित कर दिया।

सजल बीबीए की पढ़ाई कर रहा था, वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था, सजल बाथरूम में गया और उसके चिल्लाने की आवाज आई, इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वालों ने बाथरूम में जाकर देखा तो सजल लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था, परिवार वाले उसको तुरंत डॉक्टर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टर ने सजल को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बताया जा रहा कि सजल दो भाइयों में बड़ा था, मौत के कारणों का भी पता नहीं चल सका, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, घटनास्थल पर खून और चाकू मिले हैं, पूरे मामले की जांच की जा रही है, घरवालों से पूछताछ में सामने आया है कि इन दिनों वो बीमार चल रहा था, जिससे वह परेशान था
राजेश यादव, कोतवाली प्रभारी

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment