टिकट नहीं मिलने से नाराज ऋषिकेश BJP की महिला ब्रिगेड की बगावत, कई नेताओं ने किया निर्दलीय नामांकन
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 31, 2024 11:51
•
1 views
•
0 Comments
नगर निगम के चुनाव का बिगुल बज चुका है, ऋषिकेश में सभी पार्टियों के पार्षद और मेयर के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये हैं, वहीं टिकट न मिलन...
नगर निगम के चुनाव का बिगुल बज चुका है, ऋषिकेश में सभी पार्टियों के पार्षद और मेयर के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये हैं, वहीं टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने भाजपा में बगावत के सुर बुलंद कर दिए हैं, आधा दर्जन से अधिक पार्षद पद के प्रत्याशियों ने संगठन से बगावत कर नामांकन दाखिल कर दिये हैं, इसने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है।
नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा संगठन के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद नाराज हुए नेताओं ने अब पार्टी से बगावत कर नामांकन दाखिल कर दिये हैं, इन नेताओं ने आरोप लगाया है कि ऐसे लोगों का टिकट काट दिया है जो पार्टी में ठीक ठाक पदों पर बैठे थे, टिकट कटने से नाराज महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुंदरी कंडवाल, दो बार से लगातार महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल, निवर्तमान पार्षद मनीष बनवाल सहित 6 से अधिक लोगों ने बागी तेवर अपनाते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है।
टिकट कटने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा और निवर्तमान पार्षद सुन्दरी कंडवाल के कहा कि जिला अध्यक्ष ने निजी संबंधों के कारण उनका टिकट काट दिया है और अपने करीबी को टिकट दिया है, उन्होंने कहा कि मुझे जनता का प्यार पिछले निगम के चुनाव में मिला था और मैने जीत हासिल की थी, इसके बावजूद मेरा टिकट कटना मेरी समझ से परे है, मैने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और मैं चुनाव लड़ूंगी।
दो बार से लगातार महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल रहीं रोमा सहगल ने भी संगठन से बगावत कर नामांकन दाखिल किया है, उनका कहना था कि मेरा टिकट क्यों काटा गया, इसका जवाब मैंने जिला अध्यक्ष से लिखित में मांगा है, लेकिन अभी तक मुझे जवाब नहीं मिला है, उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सक्रिय सदस्य रही हूं. मेरे टिकट के लिए पूर्व सांसद और निवर्तमान मेयर सहित कई लोगों ने कहा था, इसके बावजूद मेरा टिकट काट दिया गया, मैंने नामांकन पर्चा भर दिया है, मैं पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ूंगी।
ऋषिकेश भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवी गुप्ता ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, माधवी के नामांकन दाखिल करने के बाद सोमवार शाम को उनके घर भाजपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह और मेयर के अधिकृत प्रत्याशी शंभू पासवान पहुंचे थे, फिलहाल उनके बीच क्या बात हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!