राज्य में जल्द खनन के 31 पट्टे देने की तैयारी शुरू, इस जनपद में दिए जाएंगे सबसे अधिक
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 12, 2025 15:17
•
1 views
•
0 Comments
राज्य में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग 31 खनन पट्टे देगा, इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सबसे अधिक पट्टे उत्तरकाशी जिले में दिए जाएंगे। यह पट्टे पांच सा...
राज्य में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग 31 खनन पट्टे देगा, इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सबसे अधिक पट्टे उत्तरकाशी जिले में दिए जाएंगे। यह पट्टे पांच साल के लिए चयनित लोगों को मिलेंगे, इनका क्षेत्रफल पांच हेक्टेयर से कम होगा।
उत्तरकाशी में 11, चमोली में दो, टिहरी गढ़वाल में चार, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में एक- एक, पौड़ी गढ़वाल में सात, नैनीताल में तीन खनन लॉट को दिए जाएंगे। यह खनन पट्टे राज्य के मूल निवासी/निवासियों की समितियों/फर्म/कम्पनियों को पांच वर्ष की अवधि के लिए मिलेंगे।
इसके लिए ई निविदा के माध्यम से खनन पट्टे पर आवंटित किए जाने के लिए प्रक्रिया को शुरू किया गया है। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि यह खनन पट्टे राजस्व क्षेत्र में दिए जाएंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!