देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर CM आवास जा रहे नर्सिंग बरोजगारों को पुलिस ने रोका
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 19, 2026 11:44
•
1 views
•
0 Comments
वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे नर्सिंग बरोजगारों को पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान बेरोज...
वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे नर्सिंग बरोजगारों को पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस दौरान बेरोजगारों ने वहीं बैठकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि आज ही मांग पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो सामूहिक मुंडन करेंगे। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले बहल चौक से विभिन्न जिलों से नर्सिंग बरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस के बेरीकेडिंग लगाकर रोके जाने के बाद नारेबाजी करने लगे।
मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि मांग को लेकर बीते 46 वें दिन से एकता विहार में धरना दे रहे हैं। पूर्व में भी प्रदर्शन और रैली के माध्यम से मांग उठाई गई लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की ओर से कोई भी सकारात्मक आश्वासन नहीं मिल पाया है। वहीं, हाथीबड़कला के पास धरने पर बैठे नर्सिंग बेरोजगारों ने कहा कि यदि आज सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वहीं बैठकर मुंडन करेंगे। नर्सिंग भर्ती की वर्तमान विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त कर पोर्टल बंद करने, भर्ती प्रक्रिया को पूर्व की भांति वर्षवार जारी करने, आइपीएचएस मानकों के अनुरूप 2500 से अधिक पदों पर नई विज्ञप्ति जारी करने, उत्तराखंड मूल निवासियों को प्राथमिकता देने और आयु सीमा पार कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को विशेष आयु-छूट देने की मांग भी उठाई। इस मौके पर सरिता जोशी, राजेंद्र कुकरेती, प्रवेश रावत, भास्कर, अनिल रमोला, अजीत, पपेंद्र, उपेंद्र, मुकेश रमोला, श्वेता, प्रीति, सुजाता, शिरा, लता आदि मौजूद रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!