पिथौरागढ़ में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Mar 30, 2026 06:48
•
1 views
•
0 Comments
सीमांत जिला पिथौरागढ़ में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत ये सफलता हाथ ल...
सीमांत जिला पिथौरागढ़ में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत ये सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने नकली आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक युवक को यूपी के बहराइच से हिरासत में लिया गया, गौर हो कि पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने इस मामले में यूपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है, पिथौरागढ़ शहर में संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए पिथौरागढ़ जिले में सत्यापन किया जा रहा है, 23 फरवरी को कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पहचान एप के माध्यम से सत्यापन अभियान चला रही थी।
उपनिरीक्षक कमलेश जोशी व उनकी टीम द्वारा कमलेश कुमार निवासी नौसर गुमटियां, जिला बहराइच (यूपी) को चेक किया तो उसके पास फर्जी आधार कार्ड मिला, आधार कार्ड पर संदेह होने पर जब फोटो की जांच की गई तो उसमें किसी अन्य युवती की तस्वीर पाई गई। इसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति का नाम सामने आया, पूछताछ में कमलेश ने बताया कि वह मजदूरी के लिए उत्तराखंड आ रहा था, इस दौरान एक व्यक्ति ने उससे 3500 रुपये लेकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया, उसी आधार पर वह पिथौरागढ़ आकर मजदूरी कर रहा था, मामले की जांच के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दुकानदार मनीष कुमार गुप्ता को बहराइच से गिरफ्तार किया।
उसकी दुकान से कई अन्य लोगों के फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं, पिथौरागढ़ कोतवाली में फर्जी आधार कार्ड मिलने पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 337/340(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, मामले की जांच उपनिरीक्षक ललित डंगवाल द्वारा की गई। कोतवाल पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ नगर में में पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन चलाया जिसमें एक व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड के साथ मिला था, आधार कार्ड बनाने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है, ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!