रुड़की में भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 08, 2025 01:24
•
1 views
•
0 Comments
भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बत...
भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट में शामिल थे। भगवानपुर पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि कुंजा बहादुरपुर के पास कुछ संदिग्ध बाइक से आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को उठाकर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचे और बदमाश से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बदमाश अंशुल भगवानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। फरवरी माह में इसने पुहाना रोड पर एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि अंशुल किसी घटना को अनजाम देने के लिए भगवानपुर की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अंशुल घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि अंशुल के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे इसकी जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!