उत्तराखंड

रुद्रपुर में ओवरटेकिंग के विवाद में तीर्थयात्रियों ने स्थानीय युवकों को पीटा, तीन लोग हिरासत में, तीन फरार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 09, 2026 07:38 2 views 0 Comments
रुद्रपुर में ओवरटेकिंग के विवाद में तीर्थयात्रियों ने स्थानीय युवकों को पीटा, तीन लोग हिरासत में, तीन फरार

रुद्रप्रयाग में ओवरटेकिंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, आरोप है कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए छह सिख यात्रियों ने दो स्थानीय युवक...

रुद्रप्रयाग में ओवरटेकिंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, आरोप है कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए छह सिख यात्रियों ने दो स्थानीय युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव एवं आक्रोश का माहौल बन गया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित यात्रियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए, मामले की जांच जारी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सायंकाल बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सुमेरपुर क्षेत्र में रेलवे निर्माण कार्य में कार्यरत दो स्थानीय युवक ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए पंजाब के यात्रियों से उनकी ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई, आरोप है कि देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और छह यात्रियों ने दोनों स्थानीय युवकों पर हमला कर दिया, बताया गया कि हमलावरों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से उनके चेहरे पर वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित वहां से भागने लगे, घायल युवकों ने उनका पीछा किया और जानकारी मिलने पर तिलनी स्थित एक होटल में उन्हें घेर लिया, इस बीच स्थानीय लोगों को भी घटना की सूचना दे दी गई, जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तीन आरोपित फरार हो चुके थे, जबकि तीन को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, पुलिस सभी को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां घायलों एवं हिरासत में लिए गए यात्रियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है, स्थानीय निवासी गौरव चौधरी, रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील रावत तथा ग्रामीण वीरेंद्र रावत ने कहा कि हाल के दिनों में बाहरी यात्रियों से जुड़े ऐसे विवाद लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बड़ी है हमने आरोपितों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है कुछ दिन पूर्व नगरासू स्थित गुरुद्वारे में निहंग सिखों के हंगामा की घटना के बाद अब इस मारपीट की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

घायल हिमांशु भंडारी एवं धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि वे रेलवे निर्माण कंपनी में कार्यरत हैं, ड्यूटी समाप्त कर लौटते समय ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छह यात्रियों ने उन पर हमला कर दिया, उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हाथों में पहने कड़ों से उनके चेहरे पर वार किए और घटना के बाद फरार हो गए, पीछा करने पर पता चला कि वे तिलनी स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं, इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से तीन आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, निहारिका तोमर पुलिस अधीक्षक ने कहा की मारपीट की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं हिरासत में लिए गए तीनों यात्रियों से पूछताछ की जा रही है जांच निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर की जाएगी जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment