देहरादून में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उबाल, कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
May 17, 2026 10:59
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, कांग्रेस जनों न...
देहरादून में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की बढ़ाई गई कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, कांग्रेस जनों ने खाद्य पदार्थों पेट्रोल डीजल के दामों में होती बढ़ोतरी के खिलाफ देहरादून के एस्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया, साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कांग्रेसियों का आरोप है कि सरकार की कुनीतियों की मार आम जनता को भुगतनी पड़ रही है, पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए, और फिर डीजल पेट्रोल के दामों में इजाफा कर दिया गया है, ऊपर से महंगाई की मार से जनता पहले से ही त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपने विदेश दौरे पर व्यस्त हैं।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने कहा आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है, गैस के बढ़ाये गये दामों से आम जनता पहले से ही परेशान थी, उसके बाद पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि करके सरकार ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है, इन तमाम बिंदुओं को लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है, वहीं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र बिष्ट ने कहा इस समय पूरा देश महंगाई से त्रस्त है, उत्तराखंड प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है, पिछले दिनों सरकार ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि करके आम आदमी के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया था, बिष्ट ने कहा खाद्य तेल, और अन्य खाद्य सामग्रियों की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है, केंद्र और राज्य सरकार ने अपने-अपने स्तर से महंगाई में वृद्धि की है।
उन्होंने कहा अब यही चारा बच गया कि सरकार की इन कुनीतियों का विरोध सड़कों पर उतरकर किया जाए, इसलिए आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर जिला और नगर कांग्रेस कमेटियों विभिन्न जनपदों में भाजपा सरकार का पुतला दहन किये जाने का कार्यक्रम रखा गया है, उन्होंने कहा कांग्रेस आम जनता की आवाज है, उन्होंने कहा जनता की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी, मसूरी में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई और बेरोजगारी पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!