उत्तराखंड

विज्ञान सुभारती नेटवर्क समन्वय हेतु प्लेटफार्म विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 14, 2024 05:41 1 views 0 Comments
विज्ञान सुभारती नेटवर्क समन्वय हेतु प्लेटफार्म विषय पर एकदिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवेदना संस्था द्वारा चंपावत जनपद के पाटी, ब्लॉक के पीएम श्री जीआईसी पाटी में विज्ञान सुभारती नेटवर्क समन्वय हेतु प्लेटफार्म विषय पर 1 दिवसीय कार्यशा...

संवेदना संस्था द्वारा चंपावत जनपद के पाटी, ब्लॉक के पीएम श्री जीआईसी पाटी में विज्ञान सुभारती नेटवर्क समन्वय हेतु प्लेटफार्म विषय पर 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्राचार्य प्रदीप जोशी जी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। कार्यक्रम का संचालन कुमारी लता कालाकोटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति के रूप में राहुल जोशी मौजूद रहे।

भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा संचालित एवं वित्तपोषित तथा संवेदना संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञानिक दृष्टिकोण और जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य ध्यान छात्रों को नेटवर्क से जोड़ने के विभिन्न रणनीतियों और तकनीकों को अपनाकर उनके शैक्षिक अनुभव को समृद्ध करने के साथ ही उनके पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

संदर्भ व्यक्ति राहुल जोशी द्वारा शैक्षिक प्लेटफार्म, ऑनलाइन कक्षाएं, सोशल मीडिया, पेशेवर नेटवर्किंग साइट्स, ऑनलाइन फोरम व डिस्कशन ग्रुप, इंटर्नशिप और वर्क एक्सपीरियंस प्रोग्राम आदि विभिन्न विषयों पर छात्रों से अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान छात्रों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी गई और छात्रों को संस्था द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रदीप जोशी, संवेदना संस्था की ओर से राहुल जोशी, श्री गोविंद चिलवाल और जीजीआईसी पाटी की शिक्षिका लता कालाकोटी, शिक्षक दीप चंद्र उपाध्याय के साथ ही कई शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment