“विश्व दिव्यांग दिवस” पर बागेश्वर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Dec 04, 2025 04:54
•
1 views
•
0 Comments
सचिव समाज कल्याण उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में चयनित यक्ष दिव्याग कर्मचारियों को जनपद में ही पुरस्कृत किये जाने के क्र...
सचिव समाज कल्याण उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में चयनित यक्ष दिव्याग कर्मचारियों को जनपद में ही पुरस्कृत किये जाने के क्रम में विकास भवन सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाना है। इस अवसर राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार हेतु चयनित दिव्यांग आशा कार्मिक हंसी देवी को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले दिव्यांगजनों- गुडीया दोसाद, प्रधान, छानी सेरा, लक्ष्मी दत्त पांडे, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष, गरूड, मन्जू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंमगड़ी, अंशुमन सिंह लटवाल, कला के क्षेत्र में नन्दन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, हरीश चन्द्र सिंह रावत,व्यवसायी, मोहनी कोरंगा एवं नेहा पांडे, छात्रा कक्षा 10 वी में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही दिग्यांगजनों के कल्याणार्थ कार्य करने पर जिला चिकित्सालय की नेत्र चिकित्सक डॉ० कल्पना पांडे दिव्यांग छात्रा नेहा पांडे की सहयोगी सूची करिता चौबे के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु जिला दिव्याग पुनर्वास केन्द्र बागेश्वर एवं नारतीय रेड कॉस सोसाईटी बागेश्वर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर, अध्यक्ष नगर पालिका बागेश्वर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बागेश्वर दीपक सोतवाल, ग्राम प्रधान, आरे, इन्द्र सिंह फर्स्वाण चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाईटी/प्रबन्धक जिला दिव्यांग पुनर्वासन केन्द्र बागेश्वर, लक्ष्मण गौतम, सदस्य उत्तराखण्ड दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, जिला समाज कल्याण अधिकारी बागेश्वर जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर व समस्त समाज कल्याण विभाग के विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डाइट की राजीव जोशी द्वारा किया गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!