उत्तराखंड

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मानसखंड खेल परिसर में हॉकी में आजमाया हाथ

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 07, 2025 09:19 1 views 0 Comments
भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने मानसखंड खेल परिसर में हॉकी में आजमाया हाथ

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या...

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर हॉकी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर खेल का अनुभव लिया और प्रदर्शनी मैच में भाग लिया।

बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलापुर स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि 7 नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना हुई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 1928 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम फहराया।

मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक समय था जब दुनिया की कोई टीम भारतीय हॉकी टीम के खिलाफ खेलने में डरती थी। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी पुराने गौरव को वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने उत्तराखंड में हॉकी के तेजी से विकसित हो रहे कल्चर का जिक्र करते हुए प्रदेश की खिलाड़ी वंदना कटारिया का उदाहरण दिया और कहा कि आगामी ओलंपिक में उत्तराखंड का अच्छा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास होना चाहिए। कार्यक्रम में सहायक निदेशक रसिका सिद्दकी, जिला उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल सहित अन्य अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment