उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में होगा मतदान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 28, 2025 08:40
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक को हटा दिया गया है। अब निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को संशोधित चुनाव कार्यक्रम जा...
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की ओर से लगी रोक को हटा दिया गया है। अब निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों में पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। 24 और 28 जुलाई को पंचायत चुनाव का मतदान होगा। जबकि 31 जुलाई को मतगणना होगी।
इस बार चुनाव में कुल 66,418 पदों पर मतदान कराया जाएगा, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य: 55,587 पद, ग्राम प्रधान: 7,499 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974 पद, जिला पंचायत सदस्य: 358 पद शामिल हैं।
इसके लिए राज्य में 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इन पंचायत चुनावों में कुल 47,77,072 मतदाता भाग लेंगे, जिनमें पुरुष मतदाता: 24,65,702, महिला मतदाता: 23,10,996, अन्य: 374 शामिल हैं। 2019 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में करीब 10.57% (4,56,793) की वृद्धि दर्ज की गई है।
इस बार रंग-बिरंगे मतपत्रों से मतदान होगा। पदों के अनुसार मतपत्रों का रंग भी तय कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत सदस्य: सफेद
ग्राम प्रधान: हरा
क्षेत्र पंचायत सदस्य: नीला
जिला पंचायत सदस्य: गुलाबी
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!