Nainital: जिस स्कूल में एडमिशन के लिए लगती हैं लंबी लाइन, वहां का कर्मचारी छात्राओं संग करता था घिनौनी हरकत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 25, 2024 17:23
•
1 views
•
0 Comments
भीमताल क्षेत्र में केंद्र सरकार के अधीन संचालित एक स्कूल में भी छेड़खानी का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रशासन ने शिकायत मिलते ही संबंधित कर्मचारी...
भीमताल क्षेत्र में केंद्र सरकार के अधीन संचालित एक स्कूल में भी छेड़खानी का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रशासन ने शिकायत मिलते ही संबंधित कर्मचारी को हटा दिया है। इस मामले की जांच जिला प्रशासन के स्तर पर चल रही है। घटना संवेदनशील होने की वजह से गोपनीय रखा गया है।
नैनीताल जिले के अधीन इस स्कूल में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। बताया जा रहा है कि कानपुर निवासी एक अभिभावक ने शिकायत की है कि विद्यालय का एक कर्मचारी नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यहार करता है। अनुचित तरीके से स्पर्श करता है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!