हाईकोर्ट नैनीताल ने उस्मान कांड की जांच अधिकारी पर लगाया जुर्माना
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 04, 2025 02:09
•
1 views
•
0 Comments
नैनीताल में 73 वर्षीय उस्मान ठेकेदार से जुड़े रेप केस की जांच में लापरवाही बरतने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की जांच अधिकारी पर...
नैनीताल में 73 वर्षीय उस्मान ठेकेदार से जुड़े रेप केस की जांच में लापरवाही बरतने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की जांच अधिकारी पर 10,000 का जुर्माना लगाया है। साथ ही आदेश दिया है कि 13 नवंबर तक जांच अधिकारी सभी जरूरी दस्तावेज कोर्ट में पेश करें। दरअसल, कोर्ट ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि जांच अधिकारी बार-बार समय मांग रही थीं और अब तक पूरी रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई थी।
यह मामला 30 अप्रैल को सामने आया था, जब नैनीताल में एक नाबालिग से रेप का आरोप उस्मान ठेकेदार पर लगा था। मामले के बाद शहर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे और कई जगह तोड़फोड़ भी हुई थी। पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बाद में उस्मान ने निचली अदालत में जमानत के लिए याचिका दी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अब आरोपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी को निर्धारित समय में रिपोर्ट सौंपनी होगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!