नैनीताल में माल रोड पर विधायक के बेटे को हेकड़ी दिखाना पड़ा महंगा, हूटर बजाने पर वाहन सीज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 02, 2026 11:56
•
1 views
•
0 Comments
नैनीताल में शहर की मालरोड में लगे जाम के बीच विधायक पुत्र को हूटर बजाते हुए वीआईपी कल्चर दिखाना महंगा पड़ गया। वाहन के ठीक आगे चल रहे एसडीएम ने जब बा...
नैनीताल में शहर की मालरोड में लगे जाम के बीच विधायक पुत्र को हूटर बजाते हुए वीआईपी कल्चर दिखाना महंगा पड़ गया। वाहन के ठीक आगे चल रहे एसडीएम ने जब बाहर उतर आपत्ति जताई तो विधायक पुत्र एसडीएम से ही अभद्रता पर उतर आया। तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने विधायक पुत्र के वाहन को सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को माल रोड में वाहनों का दबाव होने के कारण लंबा जाम लगा हुआ था। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन तेजी से हूटर बजाने लगा फार्च्यूनर आगे चल रहे एसडीएम नवाजिश खलीक ने पहले तो किसी वीआईपी के होने की संभावना को देखते हुए साइड दे दी। लेकिन साइड देने के बाद भी जब हूटर बजता रहा तो एसडीएम ने वाहन रुकवाकर चालक से आपत्ति जताई।
इस बीच चालक ने उत्तर प्रदेश के जहानाबाद विधानसभा के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का वाहन होने की जानकारी दी। एसडीएम चालक से बात कर ही रहे थे कि भीतर बैठा विधायक पुत्र राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए अभद्रता पर उतर आया। विधायक पुत्र और एसडीएम के बीच तीखी बहस हुई। सड़क जाम बढ़ता देखल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक से वाहन के दस्तावेज मांगने पर वाहन का बीमा और प्रदूषण जांच संबंधित दस्तावेज के साथ ही चालक के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। यहां तक कि विधायक लिखे वाहन का पंजीकरण सुरेंद्र कुमार सिंह के नाम मिला।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!